Barmer Police: Crime: Balotra District: बालोतरा जिले के सिवाना कस्बे से बुधवार को दिनदहाड़े बिना नंबरी कार में आए बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर एक बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिया। युवक के पास बैग था,उसमें नकदी होने की आशंका पर बदमाशों ने युवक का अपहरण किया था। दिनदहाड़े युवक का पिस्टल की नोंक पर अपहरण की से कस्बे में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने जिले के अलावा अन्य पड़ोसी जिलों में नाकाबंदी कर अपहृत युवक व बदमाशों की तलाश शुरु की, लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पाई, इससे पहले बदमाश अपहृत युवक को पाली जिले के जैतपुर कस्बे में छोड़ कर फरार हो गए।