सिणधरी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रशासनिक सचिव ने कस्बे के सहायक अभियंता कार्यालय में तत्कालीन तकनीकी सहायक के खिलाफ वर्ष 2018 में वित्तीय अनियमित की शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की। तकनीकी सहायक द्वितीय संतोष यादव को निलंबित करते हुए मुख्यालय बाड़मेर जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय में किया। गौरतलब है की तकनीकी सहायक द्वितीय ने पद पर रहते हुए विद्युत बिलों में नियमों से विपरीत जाकर राशी कम करने कार्य किया था। वर्तमान में पायला कला सहायक अभियंता कार्यालय से कार्यरत तकनीकी सहायक को निलंबित किया।