6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग से खड़ी फसलें जली, बीच राह दमकल का निकला दम, ईंधन खत्म

इधर,दमकल का अभाव, स्वाह हो रहे गरीबों के आशियाने

2 min read
Google source verification
इधर,दमकल का अभाव, स्वाह हो रहे गरीबों के आशियाने

इधर,दमकल का अभाव, स्वाह हो रहे गरीबों के आशियाने

समदड़ी. ग्राम पंचायत बामसीन के राजस्व गांव देवड़ा में शनिवार शाम अचानक आग लगने से खेतों में खड़ी फसल जल कर राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल रवाना हुई, लेकिन घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ईंधन खत्म होने का हवाला देते हुए दमकल चालक ने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। इसके चलते समय पर सहायता नहीं पहुंच पाई। वार्ड पंच छतरसिंह ने बताया कि गांव के कुछ खेतों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख गांव वाले एकत्रित हुए और टैंकरों से पानी मंगवा आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान दमकल को सूचना दी गई, जिस पर बालोतरा से दमकल रवाना होकर देवड़ा पहुंची, लेकिन यहां चालक ने ईंधन खत्म होने की बात कहते हुए आगे जाने से मना कर दिया। लोगों ने काफी देर तक समझाइश की, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान लोग अपने प्रयासों से आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाने में दीपक डांगी, अनिलराज, अशोक गर्ग, गोपालसिंह, पूनमाराम, गंगादेवी,उकाराम ने सहयोग किया।

इधर,दमकल का अभाव, स्वाह हो रहे गरीबों के आशियाने

- बालोतरा से आती फायर ब्रिगेड, पंचायत समिति मुख्यालय पर जरूरत

पाटोदी.
कस्बे में दमकल का अभाव कस्बे व क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई है। कस्बे व क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर बालोतरा से दमकल पहुंचने तक सब कुछ जल कर राख हो जाता है। क्षेत्र में हर वर्ष घटित घटनाओं पर दमकल अभाव में लाखों रुपए का नुकसान होता है। मांग के बावजूद सरकार के दमकल उपलब्ध नहीं करवाने पर ग्रामीणों में रोष है।

पंचायत समिति मुख्यालय पाटोदी की आबादी दस हजार से अधिक है। यहां बड़ा बाजार है। दर्जनों गांव इससे जुड़े हुए हैं। पंचायत समिति पाटोदी में 21 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें लाखों लोग निवास करते हंै। ग्रामीण क्षेत्र में छितराई आबादी व ढाणियों में हर साल आग लगने की घटनाएं होती हैं। इस पर बालोतरा से दमकल बुलवानी पड़ती है, लेकिन उसके यहां पहुंचने पर कुछ भी नहीं बचता है। बालोतरा से पाटोदी 35 किलोमीटर व क्षेत्र के गांव 50-60 किलोमीटर दूर है। ग्रामीण मार्ग खस्ताहाल है। इस पर आग लगने की घटना के कई घंटों बाद दमकल पहुंचती है।
सरकार दमकल उपलब्ध करवाएं- पंचायत समिति व उप तहसील मुख्यालय होने के बावजूद दमकल की व्यवस्था नहीं है। सरकार दमकल उपलब्ध करवाएं तो गरीबो का लाखों रुपए का नुकसान बच सकता है। - मिश्राराम मेघवाल, सरपंच रिछोली

लाखों का होता नुकसान- हर साल कई जगह पर आग लगने पर लाखों का नुकसान होता है। पंचायत समिति स्तर पर दमकल की व्यवस्था नहीं होने से गरीबों को नुकसान होता है।-देवाराम किता, ग्रामीण

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग