28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / कांग्रेस कार्यालय में हर दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं- पूर्व विधायक

कांग्रेस कार्यालय में हर दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं- पूर्व विधायक

बालोतरा व पचपदरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मुख्य बाजार में स्थानांतरित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jul 2018, 6:49 PM IST

कांग्रेस कार्यालय में हर दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं- पूर्व विधायक

कांग्रेस कार्यालय में हर दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं- पूर्व विधायक

बालोतरा.
नगर में बुधवार को बालोतरा व पचपदरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मुख्य बाजार में स्थानांतरित किया गया।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं से रूबरू होने व इनके निराकरण में सहयोग करने के लिए नगर में कांग्रेस कार्यालय संचालित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यालय प्रतिदिन खुला रहेगा व आमजन, कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएगी। समाधान के प्रयास किए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों का अवलोकन कर सुधार करवाने, नए नाम जोडऩे, संशोधन करवाने की बात कही।
इससे पूर्व पूर्व विधायक मदन प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल, पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष टीला राम गोदारा, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी,मेवाराम मेहता आदि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यालय का शुभारम्भ किया। कांग्रेस महिला अध्यक्ष प्रमिला खत्री व इंटक अध्यक्ष ममता दवे ने जलकुंभ स्थापित किया। प्रधान ओमप्रकाश भील, उपसभापति राधेश्याम माली, नगर अध्यक्ष मंगलाराम टॉक, जिला कोषाध्यक्ष नरेश ढेलडिय़ा, जिला परिषद सदस्य ओम भाटिया, पंचायत समिति सदस्य श्रवण पटेल, ब्लॉक महामंत्री महबूब खान सिंधी, नखतमल खत्री, गोपाल सिंह राजपुरोहित ,अल्ताफ अहमद मौजूद थे। ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुन्दिया ने संचालन करते हुए आभार जताया।

ग्राम पंचायत चीबी में मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान की बैठक आयोजन व पौधारोपणÓ

गिड़ा/पत्रिका क्षेत्र के चीबी ग्रामपंचायत में मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत बूथ स्तरीय बैठकों का आयोजन गिड़ा प्रधान के द्वारा किया गया इस अवसर पर गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराण चौधरी ने कांग्रेस पाटीज़् की नीतियों के बारे में बताते हुए सभी को कांग्रेस के साथ जुडऩे का आग्रह किया। डेलू ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले साढ़े चार सालों से देश व प्रदेश के विकास का पहिया रूका है इसको शुरू करना आपका काम है। आने वाले चुनावों में देश हित मे मतदान कर प्रदेश व देश के विकास के भागीदार बनें । इसवसर पर शक्ति प्रोजेक्ट से जोडऩे के साथ ही बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया । साथ ही राजकीय आदशज़् उच्च माध्यमिक विद्यालय चीबी में पत्रिका के हरियालों राजस्थान कायज़्क्रम के तहत पौधारोपण करके कहा कि प्राकृतिक को सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक आदमी को हर साल दो से चार पौधे लगाकर के उसको अपने बच्चो की तरह पालन करके बड़ा करे। जिससे आने वाली पीढ़ी शुकुन प्राप्त कर सके। कायज़्कताओज़्ं में महेंद्र गोदारा एडवोकेटए बांकाराम तरड़ए बांकाराम लेगाए चैनाराम लेगाए वगताराम जांगू ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर शंकरलाल शमाज़्ए मंगनाराम सियागएलाभुराम मेघवालएदेवीसिंह गोहिलए पोकरराम बैरड़ए डूंगराराम मेगवालएवीरमाराम लेगाए मानाराम सऊए रूपाराम लेगाए जोगाराम सारण आदि उपस्थित रहे।