28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / पौधे लगा करें पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण का लें संकल्प

पौधे लगा करें पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण का लें संकल्प

पौधरोपण कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jul 2018, 6:33 PM IST

पौधे लगा करें पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण का लें संकल्प

पौधे लगा करें पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण का लें संकल्प

बालोतरा.
नगर के डीआरजे. राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने कहा कि पौधे लगाकर ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। प्रति वर्ष एक पौधा लगाने व इनका संरक्षण करने का संकल्प लें। प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने कहा कि वृक्षों के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रभारी डॉ. राजकुमारी रूपंचदानी ने छात्राओं को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया। नगर के नवकार सी. सै. विद्यालय में बुधवार को पौधरोपण हुआ। उपप्राचार्य अमृत बुरड, नवकार समिति संयोजक सुरेन्द्र कुमार बाघमार, प्राचार्य रेणु पुरोहित की उपस्थिति में छात्रों ने पौधे लगाए। नगर के महादेव अनाथ गो सेवा समिति में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। समिति अध्यक्ष मंहत सेवागिरी व उपस्थित जनों ने पौधरोपण किया।

सिवाना. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम तहत बुधवार को राप्रावि उनियाला खेड़ा में पौधरोपण हुआ। विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित, व्यवस्थापक नरेन्द्रसिंह भायल, संस्था प्रधान छगनलाल मेघवाल, वार्डपंच विशनसिंह राजपुरोहित, पुराराम चौधरी, शैतानसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे। पादरू के कलोना सराय में शंकर सिंह रड़वा, बाबुसिंह लंगेरा, आशुसिंह रड़वा, गणपत खिंचड ने पौधरोपण किया। निप्र

कल्याणपुर पत्रिका. डोली कलां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साहिबनगर में बुधवार को पौधरोपण हुआ।ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बुधाराम चौधरी ने कहा कि शिक्षक नव प्रवेशित बालिका के नाम से पौधरोपण कर उनकी परवरिश करें। इससे बेटी बचाओ व पौधरोपण अभियान को बढ़ावा मिले। नव प्रवेशित बालिका अंजलि, किरण, सरिता, लक्ष्मी के नाम से पौधरोपण किया गया। पीईईओ जितेन्द्रपालसिंह, संस्था प्रधान मोहनीदेवी मौजूद थे।

बालोतरा. राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की ओर से ंबुधवार को नगर के रा.उ.मा.वि. प्रांगण में पौधरोपण किया गया। शाखा प्रबंधक रघुवीरसिंह रावल ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी देते हुए घर व आस-पास के खुले स्थान में पौधरोपण करने की बात कही। प्रधानाचार्य अनिल जीनगर ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है। इसकी रक्षा करें। राणीदान रावल, हनमंत सोनी, राजेश नामा, मुकन सोनगरा आदि ने पौधरोपण किया। छात्रों ने इनकी सार संभा ल करने का संकल्प लिया।
समदड़ी पत्रिका. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को पातों का बाड़ा गांव स्थित हरिगोविन्द आश्रम परिसर में पौधरोपण हुआ। इस मौके पर कांग्रेस नेता महन्त निर्मलदास ने कहा कि वर्तमान में अंधाधुंध पेड़ंो की कटाई से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए अधिकाधिक पौधे लगाएं व संरक्षण करें। पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी ने कहा कि पेड़ हमारे प्राण है । राजस्थान पत्रिका अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक -एक पौधा लगाकर उसकी सार सम्भाल करें। कांग्रेस सेवा दल प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत,दिलीपसिंह राव,एडवोकेट घेवरचन्द प्रजापत ने पत्रिका अभियान की सराहना की। इस अवसर पर महेशदवे, किसान संघ उपाध्यक्ष आशाराम चौधरी, मगाराम चौधरी, गौतम प्रजापत, प्रेम सोनी मौजूद थे। निसं