5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए ऋण माफी योजना फायदेमंद

  जुनेजों की बस्ती में ऋण माफी शिविर का आयोजन
2 min read
Google source verification
किसानों के लिए ऋण माफी योजना फायदेमंद

किसानों के लिए ऋण माफी योजना फायदेमंद

शिव. क्षेत्र के जुनेजों की बस्ती ग्राम सेवा सहकारी समिति में बुधवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में समिति क्षेत्र के 507 किसानों को 90 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि विधायक कर्नल मानवेंद्रसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में किसानों के लिए ऋण माफी योजना चलाकर बड़ा फायदा दिया है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए जाए, जिससे की किसानों को समस्या नहीं हो।

दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी शुद्धोधन उज्ज्वल ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि लाभान्वित सभी किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सरपंच थानाराम, ऋण पर्यवेक्षक हरिराम शर्मा, सहायक अधिशासी अधिकारी मांगीलाल पुरोहित, गिरधरसिंह कोटडिय़ा ने भी संबोधन किया। समिति अध्यक्ष अमराराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसानों का कर्ज माफ करना महत्वपूर्ण कदम, मिला आर्थिक संबल

- सणाऊ में ऋण माफी शिविर

चौहटन. आज से प्रदेश में किसी भी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, भाजपा की वर्तमान सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से जहां राज्य के किसानों को आर्थिक सम्बल मिला है, वहीं यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह बात चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने बुधवार को सणाऊ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ऋण माफी शिविर में मुख्य अतिथि से कही। कागा ने उनके कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष शिव विधायक कर्नल मानवेंद्रसिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कहते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को पढऩे-लिखने के अवसर प्रदान करें, जिससे की विकास की धुरी को मजबूत बनाया जा सके। ग्रामसेवा सहकारी समिति अध्यक्ष तनसिंह सणाऊ, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह दूधवा, सरपंच मूलाराम सैन, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका बाड़मेर बलराम प्रजापत, युवा नेता रणजीत चौधरी, ठेकेदार हिंगोलसिंह सणाऊ उपस्थित थे। 412 किसानो को एक करोड़ साठ लाख पच्चीस हजार के कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय में प्रथम प्रवेश लेने वाली बालिकाओं के नाम पर पौधरोपण किया गया। तनसिंह सणाऊ ने धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि संचालन दीपसिंह रणधा ने किया।