
संदिग्धावस्था में गाय की मौत, ग्रामीणों ने गोली मारने का लगाया आरोप
संदिग्धावस्था में गाय की मौत, ग्रामीणों ने गोली मारने का लगाया आरोप
- मौके पर जमा हुए ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जताया आक्रोश- एसडीएम, एएसपी समेत अधिकारी पहुंचे मौके पर, आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम कर गाय को दफनाया
समदड़ी ञ्च पत्रिका. पारलू-उमरलाई सड़क के समीप बुधवार को एक गाय की गोली मार वध की आशंका ने तूल पकड़ लिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम एवं मामले की निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत होने पर गाय को
दफ नाया गया।
जानकारी अनुसार पारलू गांव के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे कंटीली झाडिय़ों के बीच एक गाय मृत मिली। इसके शरीर पर गोली लगने जैसे निशान थे, जिससे खून बह रहा था। जानकारी पर ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग एकत्र हो गए गाय को गोली मारकर वध करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की। जानकारी पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर बालोतरा उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, डीएसपी विक्रमसिंह भाटी, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन, समदड़ी तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत, बालोतरा विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी आदि मौके पर पहुंचे।अधिकारियों के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
डॉ. हेमन्तकुमार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मृत गाय का पोस्टमार्टम किया गया। विसरा को जांच के लिए भेजा। प्रारम्भिक जांच में चिकित्सकों ने गाय को गोली लगने की पुष्टि नहीं की।
मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार रमेश पुत्र चन्द्रदास संत निवासी पारलू ने रिपोर्ट में बताया कि उसके चाचा अपनी गाय को बेटी के घर छोडऩे के लिए उमरलाई लेकर गए थे। बीच रास्ते में गाय हाथ से छूट जाने से भाग गई। वह 14 अगस्त की शाम को चले गए। रात्रि को किसी समाजकंटक ने गाय की गोली मारकर हत्या कर दी।
10-समदड़ी.पारलू के पास संदिग्धावस्था में गाय की मौत के बाद मौके पर जमा ग्रामीण व मौजूद पुलिस।
Published on:
17 Aug 2018 12:44 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
