8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शराब, डोडा-पोस्त के साथ गांजा भी आ रहा थार में

- सिणधरी पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Jan 2024, 12:06 AM IST

sindhari.jpg

सिणधरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सिणधरी थाना पुलिस व एसआइटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को 2 किलो 205 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ,एसआइटी प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्ध एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर को डिटेन किया। इस दौरान वाहन में सवार दो युवक खरताराम व निंबाराम के कब्जे से 2 किलो 205 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को भूंका भगत सिंह सरहद में एक युवक के कब्जे से 15 किलो अवैध गांजा बराबर करने की कार्रवाई गई थी, लगातार दूसरे दिन शुक्रवार मध्य रात्रि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मेगा हाइवे पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गांजा खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: आग लगते ही करते हैं फोन, आग बुझने तक पहुंचती फायर ब्रिगेड

मेगा हाइवे पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी
गौरतलब है कि मेगा हाइवे पर लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजे की दूसरी कार्रवाई होने के चलते यही आकलन किया जा रहा है कि मेगा हाइवे रामजी गोल से लेकर फलोदी को जोड़ता है। जिसके चलते या ट्रक अधिक संख्या में गुजरते है इस हाइवे से भटिंडा जामनगर से वाहनों की आवाजाही होती है। जिसके चलते तस्कर ट्रक चालकों को गांजे की बिक्री करते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह कलश यात्रा, रात में बहेगी राम सरिता |

कार्रवाई में यह शामिल
इस दौरान सुरेन्द्र कुमार उनि. थानाधिकारी,गिरधारीराम हैड ,लाभूराम उदाराम. दीपक कुमार कानि. जोगेन्द्र कुमार कानि. भंवरसिंह कानि. ,एसआईटी प्रभारी ओमप्रकाश विश्नोई उनि, तनेसिंह हैड कानि. गोमाराम हैड कानि. जीतराम कानि. कैलाशदान चालक मौजूद रहे।