शहर के इंदिरा नगर में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे महिला मित्र मंडल की ओर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह इंदिरा नगर से शुरू होकर मनोकामना महादेव मंदिर तक समापन होगी। आयोजक मुकेश गौड़ ने बताया कि सभी इंदिरा नगर वासियों की ओर से मुख्य सीसी रोड पर आयोजन होगा। इसमें रात को 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा।
घरों में जलाएंगे दीपक इस दौरान महेंद्र गहलोत एंड पाटी जोधपुर तथा स्थानीय भजन गायक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पहले संध्या समय में घर-घर दीपक जला कर दीवाली मनाई जाएगी।
कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में आयोजनक ईश्वर राइका, शेखरदवे, महेश भरींडवाल, नरपतसिंह धारा, नारायण नारुंडा, वीरेंद्र बबेरवाल, प्रवीण रामपुरिया, मोतीलाल गौड़ सहित नगर वासी व्यवस्था में योगदान करेंगे। कलश यात्रा राणी व अनुराधा के नेतृत्व में निकाली जाएगी।