8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस दुकानदार की नजर हटी ही थी कि 7 लाख के आभूषण हो गए पार

- तीन महिलाओं व एक बालिका ने दिया घटना को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Feb 2024, 12:10 AM IST

sindhari.jpg

सिणधरी. सोने के आभूषण शोरूम में सोने के आभूषण का बॉक्स चुराती हुई महिला


सिणधरी उपखंड मुख्यालय स्थित मुख्य कस्बे में सोने के आभूषण शोरूम में खरीदारी के लिए आई तीन महिलाएं और एक बालिका ने शोरूम मालिक की आंख झपकते ही 7 लाख का सोना लेकर फरार हो गई। लेकिन शोरूम मालिक को घटना की भनक तक नहीं लगी। सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित कपिल सोनी पुत्र गणपत लाल सोनी निवासी जीवाणा तहसील सायला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मुख्य कस्बे में अपेक्स हॉस्पिटल के सामने उसका शोरूम है। जिसमें शनिवार को 4 बजे से 6 के बीच में तीन महिलाएं और एक बालिका गोल्ड की खरीदारी के लिए आई थी, उस समय वह दुकान में अन्य ग्राहकों को आभूषण दिखा रहा था।

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ अध्यापकों के व्याख्याता बनने की राह आसान, वजह है ये |

घटना सीसीटीवी में कैद
उसी दौरान महिलाओं ने पलक झपकते ही 110 ग्राम सोने के आभूषण के बॉक्स को उठाकर छुपा लिया और वहां से रवाना हो गई। उक्त सभी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पीड़ित ने बताया कि शाम के समय दुकान में आभूषणों की गिनती करने पर आभूषणों का एक बॉक्स गायब मिला जिस पर सीसीटीवी देखने पर पता चला कि तीन महिलाएं व एक बालिका आभूषण चुरा कर ले गई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: जयकारों से गूंजी धोरीमन्ना की धरा, आज होगी प्राण प्रतिष्ठा |

चंद मिनटों में चुराए 7 लाख के आभूषण
जानकारी के मुताबिक आभूषण के शोरूम में तीन महिलाएं वह एक बालिका पहुंची आभूषण खरीदने को लेकर शोरूम मालिक से विभिन्न अलग-अलग आभूषण देखने शुरू किया। इस दौरान एक अन्य ग्राहक दुकान में होने के चलते शोरूम मालिक दूसरे ग्राहक को भी साथ में आभूषण दिख रहा था। इस दौरान एक महिला ने 7 लाख के आभूषण का बॉक्स उठाकर दूसरी महिला को पकड़ा दिया ओर दूसरी महिला से फोन लेकर शोरूम से बाहर जाने को लेकर बहाने शुरू किए। चंद मिनट में महिलाओं द्वारा 7 लाख के आभूषण उठाकर मौके से फरार हो गई। शोरूम मालिक को संपूर्ण घटनाक्रम शाम के समय आभूषणों की गिनती के दौरान पता चली इसके बाद शोरूम मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई।