
बालोतरा. शहर के देवासी समाज भवन में राजनीति में स्वच्छता का संकल्प लेते लोग।
-
21 गांव-कस्बों में हुआ कार्यक्रम
बाड़मेर पत्रिका.अक्षय तृतीया पर पत्रिका के महाभियान चेंजमेकर के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 21 गांव-कस्बों में कार्यक्रम हुए। इनमें करीब 900 लोगों ने राजनीति में स्वच्छता के अभियान से जुड़ते हुए अब चेंजमेकर और वालेंटियर की भूमिका निभाएंगे। मानव श्रृंखला बनाकर सभी ने इसके लिए एकजुटता से कार्य करने का कहा। बैठकों में चेंजमेकर्स ने खुलकर कहा कि राजनीति में अस्वच्छता बढ़ गई है। नैतिकता से राजनीति दूर है और अब इसको स्वच्छ करने के लिए अच्छे लोगों को आगे लाना जरूरी है।
बालोतरा.
राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स बदलाव के नायक अभियान को लेकर बुधवार अक्षय तृतीया पर नगर के देवासी समाज भवन व खेड़ में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने पत्रिका के इस कार्यक्रम की सराहना की।
खेड़ में समाजसेवी व पूर्व उप सरपंच जबरसिंह तिलवाड़ा ने उपस्थित जनों को अभियान के बारे में जानकारी दी। लोगों ने कहा कि वर्तमान समय की राजनीति में अपराध व भष्ट्राचार प्रवृत्ति के लोगों का बोलबाला है। इससे देश व समाज का विकास प्रभावित व अवरुद्ध होता है। राजनीति में स्वच्छ लोगों के शामिल होने पर ही स्र्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर जबरसिंह तिलवाड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को राजनीति में स्वच्छता का संकल्प दिलाया। जोगाराम गौड़, हरीश चौधरी, राणाराम मेघवाल, राणाराम भाट, मोहन, पृथ्वीराज, देवाराम भाट, हरीसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश गौड़, देवाराम नाई, पन्नाराम प्रजापत, हीरालाल , लाभशंकर ने राजनीति में स्वच्छता का संकल्प लिया।
देवासी समाज- अभियान को लेकर बुधवार को बालोतरा के देवासी समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समाजसेवी हनुमान देवासी ने पत्रिका के अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में स्वच्छता को लेकर पत्रिका की ओर से अभियान प्रारंभ किया गया। इसके माध्यम से स्वच्छ छवि के लोगों को राजनीति क्षेत्र में आगे आने व शामिल होने को लेकर प्रेरित किया जाता है। इससे की देश की राजनीति अपराध व भष्ट्राचार से मुक्त हो। उपस्थित जनों ने पत्रिका अभियान की सराहना की। हनुमान देवासी ने भाकरराम, हरीराम, खंगाराम, दीपाराम, गलाराम, मालाराम, मोडाराम, जामताराम, किशनाराम, लाखाराम, हड़मानराम, नगराज, बुधाराम, पोकरराम, ओमाराम, प्रेमाराम, वगताराम, नींबाराम को राजनीति में स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
Published on:
18 Apr 2018 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
