19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / कर्मचारियों की कमी तो महिला कार्मिकों की लगेगी चुनाव में ड्यूटी

कर्मचारियों की कमी तो महिला कार्मिकों की लगेगी चुनाव में ड्यूटी

संविदा कार्मिकों की ड्यूटी नहीं लगाने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 25 Oct 2018, 9:21 AM IST

Due to shortage of staff, female personnel will be in election

Due to shortage of staff, female personnel will be in election

बाड़मेर. विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान दलों में कार्मिकों की कमी के चलते अब महिला कार्मिकों को भी मतदान दल में ड्यूटी करनी होगी। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आदेश में मतदान दलों में जहां कार्मिकों की कमी है, वहां पर महिला कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुविधा युक्त केन्द्रों पर लगेगी ड्यूटी

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की ओर से 19 अक्टूबर को जारी आदेश में बताया कि जहां मतदान कार्मिकों की कमी है, वहां समुचित सुविधायुक्त मतदान केन्द्रोंं पर महिला कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। इसके साथ महिला कार्मिकों के पहुंचने व रैंडमाइजेशन के अनुसार डयूटी लगाने के निर्देश दिए।

संविदा कर्मियों की डूयूटी नहीं लगाने के निर्देश

आदेश में बताया कि स्थानीय निकाय व पंचायती राज का स्टाफ जो नियमित रूप से नियुक्त है, उनको मतदान दलों में लगा सकते हैं। वहीं संविदा कर्मियों को ड्यूटी में नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं।

तृतीय मतदान अधिकारी के निर्देश

तृतीय मतदान अधिकारी के पद पर तृतीय श्रेणी अध्यापकों या कनिष्ठ सहायकों के समकक्ष पद के नियमित कार्मिकों को लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद भी कमी रहने पर आसपास के जिलों से कार्मिक उपलब्ध करवाने के निर्देश हैं।

ये भी पढ़े...

बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

-भाजयुमो की बैठक

बाड़मेर. कमल संदेश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवीलाल कुमावत ने बताया कि कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार जोधपुर संभाग की कमल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को यात्रा संयोजक बनाया गया।

बाड़मेर शहर में कमल संदेश यात्रा निकालने को लेकर यात्रा मार्ग व आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ललित जांगिड़, जिलामंत्री राजूसिंह कोटडा, जिलामंत्री जोगाराम गोदारा, भाडखा मंडल अध्यक्ष जेठाराम जाखड़, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नेनाराम पाबड़ा, उपाध्यक्ष चंदन पाबड़ा, जगदीश जानी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरपतराज मूंढ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस की निंदा

मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ की ओर से 16 अक्टूबर को पत्र जारी कर राजस्थान में शिक्षक भर्ती की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग के कृत्य की निंदा की। उन्होंने बताया कि कांगे्रस के इस प्रकार के कृत्य से बेरोजगारों के साथ कुठाराघात किया है।