14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत तार टूटकर बछड़ों पर गिरे, सात की मौत

-गोशाला के ऊपर से गुजर रहे हैं विद्युत तार

2 min read
Google source verification
विद्युत तार टूटकर बछड़ों पर गिरे, सात की मौत

विद्युत तार टूटकर बछड़ों पर गिरे, सात की मौत

समदड़ी (बाड़मेर). गांव फूलण स्थित लालेश्वर गोशाला के ऊपर से निकल रही विद्युत लाइन का तार शनिवार दोपहर को अचानक टूट गया। तार के टूट कर बछडों पर गिरने से एक साथ सात की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए विद्युत लाइन को हटाने व मामले की जांच करवाने की मांग प्रशासन से की। लालेश्वर गोशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन शनिवार दोहपर शार्ट सर्किट होने पर टूट कर खड़े बछडों पर गिरी। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से सात बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। गोशाला संचालकों ने घटना की जानकारी डिस्कॉम, पुलिस व ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी पर सरपंच लादूराम विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य सुखराम विश्नोई, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष किशनाराम सहित ग्रामीण व विश्नोई टाइगर के कार्यकर्ता गोशाला पहुंचे। विद्युत लाइनमैन व पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना सम्बंध में गोशाला संचालकों के बयान लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पशु चिकित्सकों की टीम ने सभी मृत बछड़ों का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोशाला के ऊपर से निकल रही विद्युत लाइन को हटाने व घटना की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। निसंं.
तुरंत विद्युत लाइन हटाएं- गोशाला के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन को हटाने को लेकर कई बार डिस्कॉम से मांग की, लेकिन नहीं हटाया। इस पर दु:खद घटना हुई। डिस्कॉम तुरंत लाइन हटाएं।- लादुराम विश्नोई, सरपंच सांवरड़ा

इधर सड़क हादसे में...डामर से भरा ट्रेलर पलटा

बालोतरा. पचपदरा रोड पर मेगा हाईवे सर्किल पर शुक्रवार देर रात डामर के ड्रमों से भरा टे्रलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में भरे ड्रम सड़क पर बिखर गए।
डामर के ड्रम सडक पर बिखरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि ड्रम नहीं खुलने से डामर सड़क पर बहने से रह गया, जिसके चलते नुकसान कम हुआ।