10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा

- भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 6 Oct 2018, 9:22 PM IST

जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा

जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा


बालोतरा.

भारतीय संस्कृति में सेवा कार्य को सर्वश्रेष्ठ कार्य माना गया है। सेवा का कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है। जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा है। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचन्द्र गुप्ता ने शनिवार को नगर में परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। सेवा कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें। राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डी. डी. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को जो दायित्व सौंपा जाए, उसे ईमानदारी से निभाएं। अधिकाधिक लोगों की सेवा करें। प्रान्तीय अध्यक्ष रामकुमार जोशी ने कहा की प्रत्येक शाखा का एक स्थायी प्रकल्प होना चाहिए, इससे की ज्यादा से ज्यादा सदस्य जुड़ सकें। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बालोतरा शाखा की ओर से नाकोड़ा में फरवरी में प्रस्तावित प्रौढ़ साधना शिविर के स्थान व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। खेड़ मन्दिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, प्रान्तीय वित सचिव पुखराज राठी, प्रान्तीय समूहगान प्रभारी द्वारकाप्रसाद गोयल, बालोतरा शाखा अध्यक्ष अशोक श्रीमाली, सचिव भरत लोहिया ,नरेश खंडेलवाल , हरिप्रसाद गोट्वालिया, सीताराम लोहिया ,पचपदरा शाखा अध्यक्ष गजेन्द्र खारवाल, उपाध्यक्ष महेश खंतग, सचिव महीपाल नेहरा, हीरालाल कांकरिया,पदम संकलेचा, कमलेश संकलेचा मौजूद थे। अशोक श्रीमाली ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन लम्बे समय से समाज सेवा का कार्य कर रहा है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में आगे आने की अपील की। श्रीमाली ने आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी।

156 मरीजों की नेत्र जांच

राखी. गांव के सभा भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दुर्गसिंह ने 156 मरीजों के आंखों की जांच की। शिविर में राखी सरपंच दुर्गदास सिंह चौहान, जसराज जैन, रघुनाथराम चौधरी ने सेवाएं दी।