26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योग लगाने से पहले ही उद्यमियों ने रीको को कर दिया निहाल

- आवेदन शुल्क के रूप में लाखों हो रही कमाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 9 Dec 2017, 5:05 PM IST

67 भूखण्डों का आवंटन होगा लॉटरी प्रक्रिया से  - अब तक 2000 से अधिक आवेदन जमा

67 भूखण्डों का आवंटन होगा लॉटरी प्रक्रिया से - अब तक 2000 से अधिक आवेदन जमा

-

बालोतरा.
रीको के औद्योगिक क्षेत्र चतुर्थ चरण में लॉटरी से भूखंड आंवटन करने से इसकी कमाई के द्वार खुल गए हैं। 67 भूखंड़ों के लिए अब तक 2000 हजार से अधिक जनों ने आवेदन किए हैं। इससे रीको को लाखों की आए होगी। वहीं भूखंड राशि के रूप में जमा हुए 90 करोड़ से ब्याज के रूप में अलग से कमाई होगी। आवेदन में अंतिम दो दिन शेष होने पर सैकड़ों आवेदन प्राप्त होने की और उम्मीद है।

उद्यमियों ने बढ़चढ़ कर किए आवेदन- शहर में पूर्व के वर्षों में संचालित वस्त्र कारखानों को आबादी क्षेत्र से बाहर विस्थापित करने को लेकर रीको ने चतुर्थ चरण विकसित किया है। इसमें रीको ने 300, 400, 600, 1000, 2000, 3000,4000 व 5000 हजार वर्ग मीटर के कुल 67 भूखंड़ों को लॉटरी से आंवटन करने के लिए आवेदन मांगे। इसके लिए पुरुषों के लिए 1500 रुपए वर्गमीटर व महिलाओं के लिए 1125 रुपए प्रति मीटर दर निर्धारित की। रीको ने पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की थी। बाद में इसमें बढ़ोतरी करते हुए इसे 8 दिसम्बर किया। 6 दिसम्बर तक 2 हजार से अधिक जनों ने आवेदन किया। शेष दो दिनों में 400-500 आवेदन पत्र प्राप्त होने की और उम्मीद है।

यह है दर तय
रीको के लॉटरी से भूखंड़ आंवटन करने की इस प्रक्रिया में प्रदेश व अन्य प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। आधार कार्ड, पेन कार्ड के साथ उसे आवेदन राशि, भूखंड़ की कुल कीमत की 26 फीसदी राशि जमा करवानी होती है। इसके 1000 वर्ग मीटर भूखंड तक आवेदन शुल्क दो हजार रुपए, 1 से 4 हजार वर्ग मीटर भूखंड़ का आवेदन शुल्क तीन हजार व 4 हजार से अधिक वर्गमीटर भूखंड का आवेदन शुल्क 4 हजार रुपए निर्धारित है। लॉटरी में भूखंड आंवटित नहीं होने पर आवेदन शुल्क नहीं लौटाने का प्रावधान है। इससे ही रीको को लाखों रुपयों की आए होगी। इसके अलावा 26 फीसदी भूखंड राशि जमा करवाने के प्रावधान पर रीको में करीब 90 करोड़ रुपए जमा हुए है। एक से दो माह तक की प्रक्रिया में यह राशि रीको खाते में जमा होने पर उसे ब्याज के रूप में भी बड़ी कमाई होगी।

दो हजार आवेदन प्राप्त हुए- लॉटरी से भूखंड आंवटन करने में उद्यमियों ने अधिक रुचि दिखाई है। अब तक दो हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। 400-500 से अधिक आवेदन अभी और मिलने की संभावना है। लॉटरी निकालने की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। शीघ्र ही तिथि निर्धारित कर लॉटरी निकाली जाएगी। - प्रवीण कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मण्डल प्रबंधक रीको

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग