
किसान जागरूक होकर योजनाओं का उठाएं लाभ
-
समदड़ी ञ्च पत्रिका. ग्राम सेवा सहकारी समिति अजीत के तत्वावधान में समिति परिसर में ऋ ण माफ ी शिविर आयोजित हुआ। समिति व्यवस्थापक उत्तमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में 27 किसानों को ऋ ण माफ ी के प्रमाण पत्र बांटे गए। जिला परिषद् सदस्य इन्दाराम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने ऋ ण माफ कर किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। इससे किसान राहत महसूस कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष जर्मनसिंह राजपुरोहित, ऋ ण प्रर्यवेक्षक मोहनलाल नामा, अनिलकुमार, प्रकाश सैन, रमेश भारती गोस्वामी, श्रवण गोस्वामी, शक्तिदान चारण आदि मौजूद थे । नि.स.
कल्याणपुर पत्रिका. कांकराला ग्राम सेवा सहकारी समिति में मंगलवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। समिति व्यवस्थापक दीपाराम ने बताया कि समिति के 507 सदस्यों के 75 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। सरपंच वगताराम प्रजापत ने कहा कि किसान जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर प्रभारी जयदेवसिंह आसिया ने ऋणी सदस्यों को कर्जा माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान व्यवस्थापक पेपसिंह, खीमाराम चौधरी, गोपाराम पालीवाल, रमेश पटेल, शैतानराम, अमरसिंह मौजूद थे। अध्यक्ष रेवंतसिंह ने आभार ज्ञापित किया।
ऋण माफी का फैसला एेतिहासिक
गिड़ा/पत्रिका.़ कानोड़ में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन बायतु विधायक कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय सरकार ने लिया है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मूलाराम बैरड़ रतेऊ ने कहा कि भाजपा ने किसानों व गरीबों का ध्यान रखते हुए यह निर्णय किया। भाजपा मण्डल महामंत्री तेजाराम जाजड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। जीएसएस अध्यक्ष सवाईसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य हेमा चौधरी, ऋण पर्यवेक्षक पीथाराम, व्यवस्थापक चौखाराम, सरपंच सवाईराम सुथार, देरावरसिंह,आसुराम मेघवाल, डाऊराम, बाबूसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
रामजी का गोल.़ ग्राम सेवा सहकारी समिति बांटा में मंगलवार को किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र बांटे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक गुडामालानी लादूराम विश्नोई ने 631 किसानों को 1 करोड़ 38 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए।
बीसीसीबी के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश कुमार जैन ने कहा कि किसान ग्राम सेवा सहकारी समिति से मिलने वाले ऋण का समय पर चुकारा कर कर्ज माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं। शिविर प्रभारी दजाराम चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक शंभूराम, रायमलराम, भैरसिंह बैरड़, दिलीपकुमार, अचलाराम, ओमप्रकाश विश्नोई, रामाराम, मांगीलाल बिश्नोई, देवाराम मौजूद रहे
Published on:
10 Jul 2018 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
