23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले मोहलत की मेहरबानी, अब उधारी उगाने की परेशानी

बारह करोड़ की चढ़ गई लेनदारी

2 min read
Google source verification
डिस्कॉम के कार्मिकों की कथित मेहरबानी अब विभाग पर भारी पड़ रही है।

डिस्कॉम के कार्मिकों की कथित मेहरबानी अब विभाग पर भारी पड़ रही है।

बालोतरा. डिस्कॉम के कार्मिकों की कथित मेहरबानी अब विभाग पर भारी पड़ रही है। अमूमन विद्युत बिल जमा नहीं करवाने पर डिस्कॉम बिल काट लेता है, लेकिन शहर में हजारों उपभोक्ताओं को डिस्कॉम के कार्मिकों ने मोहलत की मेहरबानी दी, जिसके चलते आज-कल करते-करते करोड़ों की राशि बकाया हो गई। अब डिस्कॉम अधिकारियों की नींद खुली तो बकाया बिलों को लेकर कनेक्शन पर कैची चल रही है। इसके चलते बकाया बारह करोड़ में से दो करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हुई है।
उपभोक्ताओं के प्रति डिस्कॉम का नरम दिल रवैया स्वयं इसके लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कुछ मिनटों व घंटों की विद्युत कटौती पर हाय तौबा मचाने वाले उपभोक्ता, विद्युत उपभोग राशि जमा करवाने को लेकर कितने गंभीर है, डिस्कॉम की बकाया उपभोक्ताओं की लंबी सूची देख कर अच्छी तरह से समझा जा सकता है। डिस्कॉम कार्मिकों के घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान में विद्युत कनेक्शन काटने पहुंचने की जानकारी पर उपभोक्ता इन्हें शीघ्र बकाया बिल भरने का आश्वासन देते हैं। उपभोक्ताओं के प्रभाव पर डिस्कॉम कार्मिक भी कनेक्शन विच्छेद नहीं करते हैं। इससे उपभोक्ताओं की मौज वहीं डिस्कॉम की हालत पतली हो रखी है।

करोड़ों बकाया, कैंची पर मिलने लगी उधारी- डिस्कॉम खंड बालोतरा में 6 हजार 382 उपभोक्ताओं में डिस्कॉम के 12 करोड़ 17 लाख रुपए बकाया थे। इस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित कार्मिक बकाया राशि वसूली में जुटे हुुए हैं। 16 नवम्बर से शुरू किए बकाया वसूली अभियान को लेकर अधिकारियों ने बीते दिनों में 882 उपभोक्ताओंं के विद्युत कनेक्शन काटे। इस पर 254 विद्युत उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करवाकर विच्छेद किए। इसके चलते 1302 उपभोक्ताओं ने कुछ दिनों में 2 करोड़ 5 लाख 36 हजार रुपए जमा करवाए हैं। इसके बावजूद आज भी डिस्कॉम के करीब 10 करोड़ रुपए बकाया है।

लक्ष्य आवंटित, अभियान आरम्भ-
डिस्कॉम में बकाया वसूली राशि पर अभियान चलाकर वसूला जा रहा है। अधिकारियों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। बड़ी संख्या में विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए हैं। उपभोक्ता किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए शीघ्र ही बकाया विद्युत राशि जमा करवाएं।

सोनाराम पटेल, अधिशासी अभियंता डिस्कॉम बालोतरा