बालोतरा. शहर समेत आसपास के बड़े कस्बों के बाजारों में पिछले चार-पांच साल से स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा तेजी से बढ़ गया है। ऐसा नहीं है कि इन अड्डों के बारे में पुलिस को खबर नहीं है, लेकिन ऊंची पहुंच वाले लोगों की आवाजाही के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में युवा इस जाल में फंस कर गलत राह पर जा रहे हैं। मुख्य सड़क व स्थानों पर ये स्पा सेंटर होने के बावजूद पुलिस की ओर से इन्हें नजरअंदाज करना, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं।