22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 75 गांवों में होगी फ्रीडम रन

आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शृंखला में फ्रीडम रन का आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 75 गांवों में होगी फ्रीडम रन

फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 75 गांवों में होगी फ्रीडम रन

बाड़मेर. आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शृंखला में जिले के 75 गांवों में फिट इंडिया के अंतर्गत फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 अगस्त को होगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को शारीरिक गतिविधियों एवं श्रम से जोडऩा, खेलकूद को अपने दैनिक जीवन में उतारने के प्रति जागरूक करना होगा। अभियान के तहत नागरिकों से आधा घंटा प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान किया जाएगा।

इसके लिए फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज की थीम को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा‌। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की मुख्य गतिविधियां शपथ, राष्ट्रगान का गायन, फ्रीडम रन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा स्वयंसेवकों के मार्फत जागरूकता पैदा की जाएगी। अपने फोटो या वीडियो फिट इंडिया पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग