
मोकलसर में दो सहेलियों की अकाल मृत्यु
बालोतरा (बाड़मेर).़वीणा व प्रवीणा ने जब से होश संभाला था तब से दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। गांव की गलियां हो या फिर स्कूल की कक्षा, दोनों सहेलियां साथ ही नजर आती थी। अब जब मौत भी आई तो दोनों को साथ-साथ। जालोर जिले के रायथल गांव की वीणा व प्रवीणा बचपन से सहेलियां थी। दोनों ने प्राथमिक स्तर की पढाई गांव के विद्यालय में पूरी की। तब वे एक साथ पढ़ाई करती थी। इसके बाद वे उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भंवरानी में साथ रही। उच्च शिक्षा में उन्होंने जालोर के कॉलेज से कला तृतीय वर्ष के लिए स्वयंपाठी के रूप में आवेदन कर रखा था। इस दौरान वे मोकलसर के एक कम्प्यूटर सेेंटर से आईआरएसटीआई का कोर्स कर रही थी। इसको लेकर हर रोज रायथल से सुबह सात बजे रवाना होकर मोकलसर आती थी। यहां आठ से ग्यारह बजे तक पढ़ाई कर वापिस साथ-साथ गांव जाती थी। शनिवार को भी वे कम्प्यूटर सेंटर से पढ़ाई कर घर जाने के लिए रेलवे पटरी पार कर रही थी, तभी रेलवे इंजन आ गया और चपेट में आने से दोनों की एक साथ मौत हो गई।
बस चार दिन बचे थे- दोनों सहेलियों को मात्र चार दिन ही मोकलसर- रायथल अप-डाउन करना था। क्योंकि यह कम्प्यूटर कोर्स सात दिसम्बर को पूरा हो रहा था, लेकिन होनी का कुछ और ही मंजूर था।
बालोतरा/मायलावास. मोकलसर रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय इंजन की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत हो गई।
शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे मायलावास चौराहा से गोगाजी चौराहा जा रही दो बालिकाएंं ट्रैक को पार कर रही थी। इस दौरान जालोर की ओर से आ रहे इंजन की चपेट में आ गई। इससे वीणा (19) पुत्री कानदास व प्रवीणा (19) पुत्री बगदाराम दर्जी रायथल जालोर की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हुए। सूचना पर पर मोकलसर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह पूनिया, डॉ. केशरसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचित किया। स्टेशन मास्टर श्रवण पटेल ने जीआरपी पुलिस समदड़ी को सूचना दी। समदड़ी जीआरपी पुलिस के किसी अन्य मामले में व्यस्त होने पर जालोर जीआरपी थाना से भरतसिंह सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों बालिकाओं के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए।
Published on:
02 Dec 2017 11:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
