श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। शिवलिंंग पर जल, दूध चढ़ा कर अभिषेक पूजन किया। बिल्व पत्र व कनेर आदि पुष्प चढ़ा शृृंगार किया। आरती उतार व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली व क्षेत्र में अच्छे जमाने की कामना की। भजन-कीर्तन किए। पूरे दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर के वनखंडी महादेव, महाकालेश्वर महादेव, आकडिय़ां महादेव, बांटेश्वर महादेव, नीलंकठ महादेव, पातालेश्वर महादेव, आकड़ेश्वर महादेव, सुखेश्वर महादेव, श्रमिकेश्वर महादेव, शिववाड़ी आदि मंदिरों में पूरे दिन मेला सा माहौल रहा। क्षेत्र के होटलू महादेव, बिठूजा महादेव, मलवा महादेव, चिरढाणी महादेव पचपदरा, खेड़ पंचमुखी महादेव आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।