3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिकाओं को उच्च व अच्छी शिक्षा दें- चौधरी

प्रतिभाओं का बहुमान किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:30 PM IST

बालिकाओं को उच्च व अच्छी शिक्षा दें- चौधरी

बालिकाओं को उच्च व अच्छी शिक्षा दें- चौधरी

-
कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे में रविवार को जेतेश्वर शिक्षा एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में देवासी समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जेतेश्वरधाम गादीपति पारसराम के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोगों ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा से ही परिवार, समाज व देश ाक सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। अभिभावक सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं व बेटियों को अच्छी व उच्च शिक्षा प्रदान करें। इससे वे कामयाब होकर देश व समाज की सेवा कर सकें। देवासी समाज हरिद्धार ट्रस्ट अध्यक्ष खेमराज देसाई ने कहा कि शिक्षा विकास के लिए दानदाता आगे आएं। प्रतिभाओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करें। भंवरलाल देवासी ने कहा कि शिक्षा के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय होने के साथ एकजुट रहें। संगठन में ही शक्ति है। कार्यक्रम में तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को विशिष्ठ, 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघावी छात्रों, एनसीसी, स्काउट, खेलकूद, नव चयनित राजकीय कर्मचारी एवं सामाजिक सरोकार में सहयोग देने वालों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लूणाराम देवासी ने बताया कि इस दौरान दौलाराम कुआं, उम्मेदाराम, मांगीलाल, रतनाराम, धुकाराम, निम्बाराम, सत्ताराम, ओमप्रकाश, भंवरलाल, गोविन्द, शेराराम, जगदीश, श्रवण देवासी मौजूद थे। संचालन मोहनराम अराबा व भंवरलाल मलबा तथा मालाराम ने आभार ज्ञापित किया।

मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें

बालोतरा.
नगर के महा सरस्वती विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 63वीं 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा बैंडमिटन, लॉन टेनिस,टेबल टेनिस जिला स्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष राजस्थान शिल्प एवं माटी कला राजस्थान हरीश कुमावत, अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भंकार महा संघ बाड़मेर जिला अध्यक्ष हरचन्दराम प्रजापत, विशिष्ट अतिथि अजय वद्वक, भाजपा नेता गणपत बांठिया, केशव कुमार प्रजापत, रमेश विरानणा, हरीश भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत से ही कामयाबी प्राप्त की जा सकती है। अधिक मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें। गांव, परिवार व देश का नाम रोशन करें। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।आयोजन सचिव ओमप्रकाश प्रजापत ने आभार ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़