3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्थण्डी गांव के लोगो ने किया नए एक्ट का विरोध

आज लगेंगे बेनर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 5 Sep 2018, 6:41 PM IST

अर्थण्डी गांव के लोगो ने किया नए एक्ट का विरोध

अर्थण्डी गांव के लोगो ने किया नए एक्ट का विरोध

समदड़ी पत्रिका. अर्थण्डी गांव के सामान्य व ओबीसी वर्ग ने केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में विधेयक लाकर एससी एसटी एक्ट में संशोधन करने को लेकर राजनीतिक पार्टियों का विरोध शुरू कर दिया है । इसके विरोध में ग्रामीणों ने लामबद्ध होकर चुनाव में नोटा का उपयोग करने का निर्णय लिया है । इस प्रकार के बैनर भी तैयार हुए है जो आज सोमवार को गांव में जगह जगह लगाया जाएगा । ज्ञात रहे कि कुछ महीनों पूर्व सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी एसटी एक्ट में जांच के बाद ही गिरप्तारी के आदेश दिए गए थे । उस एक्ट में हाल ही केंद्र सरकार की ओर से विधेयक लाकर वापस संशोधन कर दिया गया । इसी संशोधन के विरोध और इस तरह के मुकदमे झूठे पाए जाने पर मामला दर्ज कराने वाले के खिलाफ मुकदमा लगाने की धारा जोडऩे की मांग को लेकर इस गांव के सामान्य ओर ओबीसी वर्ग से जुड़े सभी लोगों ने विधानसभा चुनाव में नोटा उपयोग करने का निर्णय लिया है । इस तरह के बैनर भी युवा संगठन द्वारा तैयार करवाये गए है ऐसा ही एक बेनर सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है । आज सोमवार को गांव में जगह जगह ऐसे बेनर लगने की संभावना है । निण् सण्
हमारी मांग है कि जो केंद्र सरकार द्वारा इस एक्ट में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदला गया वो हमारे कतई हित में नहीं है । इसमें सरकार को मामला झूठा पाए जाने पर उसके ही खिलाफ मामला दर्ज करने का एक्ट जोडऩा चाहिए । गांव के सामान्य व ओबीसी वर्ग ने इसमें पुन: संशोधन नहीं होने पर चुनाव में नोटा उपयोग करने और राजनीतिक पार्टियों का विरोध करने का निर्णय लिया है । ऐसे बैनर भी आज लगाए जाएंगे . अशोकसिंह राजपुरोहित अर्थण्डी

15के.समदड़ी के अर्थण्डी गांव में ग्रामीणों द्वारा तैयार किया गया बैनर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़