7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आने वाली पीढ़ी को इतिहास की दें सही जानकारी

कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित भारत छोड़ो आंदोलन की 76वीं वर्षगांठ मनाई

2 min read
Google source verification
आने वाली पीढ़ी को इतिहास की दें सही जानकारी

आने वाली पीढ़ी को इतिहास की दें सही जानकारी

-

बालोतरा.
स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल की अध्यक्षता व पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद उप सभापति राधेश्याम माली की मौजूदगी में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 76वीं वर्षगांठ अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं की तस्वीरों पर फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मदन प्रजापत ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को कांग्रेस की बैठक में महात्मा गांधी ने समूचे देश में अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे के साथ आंदोलन शुरू किया था। उसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। इसमें देश के सभी वर्गों ने भाग लिया। ब्लॉक कांग्रेस के संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुन्दिया ने कहा कि 76 वर्ष पहले मुंबई के ग्वालियर टैंक क्षेत्र में तिरंगा फहराकर आजादी के आंदोलन का शंखनाद किया गया था। आज यह दुर्भाग्य है कि सत्तासीन पार्टी की मातृ संस्था के मुख्यालय पर देश की आजादी के 52 वर्ष बाद तक तिरंगा नहीं फहराया गया। वे अपने आप को देशभक्त बताकर इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पेंशनर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जैसल सिंह खारवाल, गांधी विचारक अल्ताफ अहमद, रामेश्वर प्रजापत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली है। कांग्रेस के नेताओं से प्रेरणा लेते हुए आने वाली पीढ़ी को इतिहास की सही जानकारी देें। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेवाराम मेहता, शारदा चौधरी, भंवरलाल भाटी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश भील, भंवरलाल दाणी, पार्षद चंपालाल माली, धनराज, प्रमिला खत्री, नरसिंह प्रजापत, शंकर लाल प्रजापत, युवा अध्यक्ष एजाज अली, सेवादल अध्यक्ष अमराराम माली, शेर खंा , भरत गहलोत, पंचायत समिति सदस्य श्रवण पटेल ,गौतम गहलोत, कार्यालय प्रभारी देरावर सिंह पंवार, रफीक कुरैशी, बाबू खान कलर, चैन सिंह तिलवाड़ा, निसार खान , अमर सिंह, ममता दवे, चंद्रा बालर, मीनाक्षी ,पदमाराम, पाबूलाल भाटी, रामचंद्र सिंघानिया, डूडा राम ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। जसोल ने बताया 11 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जयपुर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। बालोतरा से शुक्रवार को कार्यकर्ता रवाना होंगे।