14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से मनाई भगवान शनि की जयंती

- गाजे बाजे से निकली शोभायात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 16 May 2018, 6:22 PM IST

बालोतरा शनिदेव की जयंति पर निकाली गई शोभायात्रा

बालोतरा शनिदेव की जयंति पर निकाली गई शोभायात्रा

बालोतरा.
नगर में भगवान शनि देव की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। श्री सूर्य मण्डल के तत्वावधान में गाजे बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शनिदेव का पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की।

नगर के देशांतरियों का धोरा स्थित श्री गणेश शनि मंदिर में मंगलवार को न्याय के देवता भगवान शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह श्री सूर्य मण्डल सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर से गाजे बाजे से शोभायात्रा निकली।

प्रवक्ता दौलत आर प्रजापत ने बताया कि शनि जयंती को लेकर जयंती को लेकर अलसुबह शनि देव प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।इसके बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। मन्दिर में अलसुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने भगवान शनिदेव की प्रतिमा पर तेल व सिंदूर चढ़ाकर पूजन किया। इसके बाद लाभार्थी ने गाजे बाजे से मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। मण्डल अध्यक्ष नेमीचन्द सोनी, ,संरक्षक सुरेश सिंघल आदि श्रद्धालुओं ने शनि भगवान की महाआरती उतारी। माखन मिश्री का भोग लगा इसे उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरित किया।

सुबह नौ बजे मंदिर से गाजे बाजे से शोभायात्रा रवाना हुई। इसे शिव सेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसमें सबसे आगे घोड़े पर सवार सजा धजा युवक हाथों में धर्म ध्वजा लिए चल रहा था। इसके पीछे सैकड़ों बालिकाएं सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थी। इसमें शामिल भगवान श्रीराम, लक्ष्मण,सीता, जोगमाया, भगवान श्री कृष्ण , काला-गोरा भेरू, द्वारिकाधीश, शनि देव आदि की झांकियां आकर्षक का केन्द्र बनी हुई थी। शोभायात्रा के मुख्य मार्गों से गुजरने पर इसे देखने बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से झांकियों का स्वागत व दर्शन किया। सबसे अंत में एक रथ पर भगवान शनि देव की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। इसमें शामिल डीजे पर श्रद्धालु जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। जगह जगह स्वागत किया गया।

शोभायात्रा विसर्जन पर सभी बालिकाओं को लाभार्थी की ओर से भोजन करवाया गया। समाज सेवी हरीश माली ने इन्हें पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नेमीचन्द सोनी, सरदारमल सिंघल, संरक्षक सुरेश सिंघल, प्रताप घंाची, कोषाध्यक्ष सरजुप्रशाद रंगवाला, ओम भाटी, गौतम गहलोत, पवन अग्रवाल,मंगलाराम सोलंकी, धनराज, राधेश्याम, हीरालाल , देवेंद्र प्रजापत, शंकरलाल सलुंदिया ,मंगलाराम टाक आदि मौजूद थ्े।