
सरकार शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करें
-
बालोतरा.
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राउप्रावि संख्या 5 नेहरू कॉलोनी बालोतरा में सम्पन हुआ। मुख्य अतिथि संगठन संभाग संयुक्त मन्त्री नरेश सोलंकी ने कहा कि शिक्षक गुणात्मक शिक्षा को अपनाएं और सरकारी विद्यालयों के शैक्षिक स्तर में सुधार पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि संगठन 10 सितम्बर से शिक्षकोँ की सात सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में आंदोलन कर रहा है। महात्मा गांधी जयंती पर प्रत्येक जिले से 111 शिक्षक सामुहिक उपवास पर रहकर सदबुद्धि यज्ञ करेंगे। जिला महिला मंत्री रमा दवे ने पातेय वेतन पदोन्नति पर कार्यरत शिक्षकों को 6डी चयन प्रक्रिया से हटाते हुए पदोन्नति करने की मांग की। सिणधरी उपशाखा अध्यक्ष भूराराम डूडी ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलवाने की मांग की। सिवाना अध्यक्ष राजेश शर्मा, समदड़ी प्रदेश समिति सदस्य दिलीपसिंह राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष कान्तिलाल व्यास ने आभार ज्ञापित व संचालन सीमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर रूपसिंह सरवड़ी, गोविन्द राम परिहार, सत्यनारायण अवस्थी, कन्हैयालाल शर्मा, अशोक श्रीमाली, बाबूलाल परमार मौजूद थे। इसी प्रकार नगर के राउप्रावि सं. 8 नरेन्द्र कॉलोनी में राजस्थान शिक्षक संघ सनाढ्य का आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व शिक्षकों की समस्याओं पर विचार कर मांग पत्र एवं प्रतिवेदन तैयार कर इसे मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा गया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष तनसिंह जुगतावत, प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह महेचा, प्रधानाध्यापक अजय चन्दानी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक कृष्ण बोराणा, सभाध्यक्ष अशोक, चण्डीदान चारण ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हर ग्राम पंचायत स्तर पर सीनियर विद्यालय स्वीकृत कर सराहनीय कार्य किया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें। सम्मेलन में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना को अन्य एंजेसी को देने, विद्यालय संचालन की पुरानी व्यवस्था लागू करने, शिक्षक सम्मेलन पर निजी विद्यालयों में अवकाश लागू करने आदि की मांग की गई।
Updated on:
29 Sept 2018 10:19 pm
Published on:
29 Sept 2018 10:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
