बैठक में कलक्टर ने दिए निर्देश-
बालोतरा में सरकार की ओर से जन कल्याण को लेकर कई योजनाएं संचालित की जा रही है। अधिकारी, कर्मचारी अधिकाधिक लोगों को इनके बारे में जानकारी दें ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने बुधवार को उपखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में उड़ान, पोषण योजना के बारे में चर्चा करते हुए महिला व बाल विकास अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यह बात कही। कलक्टर पुरोहित ने अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा से उड़ान, पोषण योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्हें व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना पात्र लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। इसके बाद कलक्टर ने बीएलओ से चुनाव कार्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लेकर फार्म 6, 7, 8 क के समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।