कल्याणपुर पंचायत समिति की सबसे व्यस्ततम इलाका है, जहां हर दिन सैकड़ों ग्रामीण, पुरुष व महिलाएं बसों से आसपास के गांवों से खरीदारी के लिए कल्याणपुर आते हैं। वह स्कूल कॉलेज, हॉस्पिटल कामकाज को लेकर भी लोग आवागमन करते हैं ऐसे में हर दिन लोगों को यहां आवाजाही रहती इसे देखते हुए नेशनल हाइवे 25 पर साफ-सफाई सड़कों पर नालियों की मरम्मत व रोड लाइट आदि की व्यवस्था होना जरूरी है। लेकिन विडंबना यह है कि इलाका जिम्मेदारों की अनदेखी से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।