14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने मांगे कृषि कनेक्शन, शीघ्र नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

बाड़मेर . कृषि कनेक्शन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जिला कलक्टर के मार्फत जोधपुर डिस्कॉम प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा।

2 min read
Google source verification
Kisan Karang agitation if there is no agricultural connection

Kisan Karang agitation if there is no agricultural connection


किसानों ने मांगे कृषि कनेक्शन, शीघ्र नहीं होने पर करेंगे आंदोलन


फसलों को हो रहा नुकसान

बाड़मेर . कृषि कनेक्शन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जिला कलक्टर के मार्फत जोधपुर डिस्कॉम प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार ने बजट घोषणा में दो लाख किसानों को कृषि कनेक्शन देने की घोषणा की ऐसे में किसानों ने डिमांड राशि भर दी। राशि भरने के 3 माह बाद भी कनेक्शन जारी नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त तक कृषि कनेक्शन जारी नहीं हुए तो किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अमीन खां, अर्जुनदास, अकबर, इमाम, इब्राहिम, हकीम, बरकत, शरीफ, शौकत, हासम, अरबाब, सुमार, मीरा, हसन, करीम, अरादीन, रोशन, अजीमत, आबास सहित कई लोग मौजूद रहे।

डिस्कॉम एमडी को बताई समस्याएं
बाड़मेर आए एमडी
का स्वागत
पत्रिका
बाड़मेर . जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बाड़मेर आने पर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से स्वागत करने के दौरान समस्याओं से अवगत कराया गया।
जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एस.एस. यादव का राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश पंवार, जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह, कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र चौधरी सहित कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक को बाड़मेर जिले के कर्मचारियों के वर्ष 2015-16 में सीपीएफ कटौती में भारी पैमाने पर हुई गड़बडिय़ों की जानकारी देते हुए सही कराने की मांग की गई। विद्युत हादसों को रोकने के लिए उच्च गुणवत्ता के सेफ्टी आइटम खरीदने, कमेटी में संगठन का प्रतिनिधि रखने, सब स्टेशनों के खराब जी.ओ., वीसीबी सही कराने, कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण की मांग की।
प्रबंध निदेशक ने संगठन को आश्वस्त किया कि सुरक्षा संसाधनों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, सभी फ ील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को खंड स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में विद्युत दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता गोपाराम सिरवी, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट भी मौजूद रहे।