Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) ने जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने आमजन से समर्थन मांगा और क्षेत्र के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, रोजगार, पानी आदि प्रमुख मुद्दे हैं। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया और आमजन से मिलकर उनकी बात भी सुनी। निर्दलीय प्रत्याशी भाटी 8 अप्रेल से आगामी 4 दिनों के लिए राजस्थान के बाहर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दैरान भाटी अहमदाबाद, वापी, भरूच, वडोदरा, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे एवं अन्य विभिन्न शहरों में बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा क्षेत्र के प्रवासियों से मिलेंगे। उनसे लोकसभा चुनावों के लिए जन समर्थन जुटाएंगे।