8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024 : ​​​​​राजस्थान की हॉट सीट बनी बाड़मेर के लिए कांग्रेस-भाजपा ने बनाया ‘सुपर स्टार’ प्लान

Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी बाड़मेर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन रही है। दोनों ही मुख्य दल यहां स्टार नहीं अब सुपर स्टार बुलाने की तैयारी में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Apr 2024, 3:53 PM IST

In the last phase of election campaign

In the last phase of election campaign

Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी बाड़मेर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन रही है। दोनों ही मुख्य दल यहां स्टार नहीं अब सुपर स्टार बुलाने की तैयारी में हैं।

भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो बाड़मेर आएंगे ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ तीनों को ही बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा की सभाओं में बुलाने की कवायद हो रही है। महिलाओं के लिए स्मृति ईरानी के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। बाड़मेर में यह सभाएं बाड़मेर और बालोतरा में होने की ज्यादा संभावनाएं हैं।

कांग्रेस: कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट नामांकन रैली में आ चुके हैं। अब यहां पर स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी को लाने के लिए तैयारियां की जा रही है। कांग्रेस यहां पर भाजपा की प्रधानमंत्री की रैली के जवाब में यह रैली करने की तैयारी में है।

सिने स्टार पर विचार
अभी तक सिने स्टार को बाड़मेर लाने का प्लान नहीं है, लेकिन सन्नी देओल का 2019 के चुनावों में प्रभाव रहने के बाद में अब फिर से यहां रोड शो में सिने स्टार को लाया जा सकता है। विशेषकर युवा वोटर्स के लिए यह तैयारियां की जा रही हैं।

दोनों दल तैयारियों में जुटे
चुनाव 26 अप्रेल को है। इससे पहले 15 अप्रेल तक का टारगेट रखा गया है। भाजपा के लिए माहौल को गर्माने और धार देने के लिए 10 से 15 अप्रेल का समय महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है इस बीच में बड़ी रैली भाजपा करने की सोच रही है। मुख्यमंत्री के दौरे इससे पहले बाड़मेर और जैसलमेर दोनों जिलों में होने की संभावना है। भाजपा की रैली के बाद में कांग्रेस की एक बड़ी रैली की संभावनाएं जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नामांकन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस पर भड़के सीपी जोशी, कांग्रेस ने लगाया ऐसा बड़ा आरोप