Mid day meal in Rajasthan बाड़मेर. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं के बच्चों को अब सप्ताह में छह दिन दूध मिलेगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने 864 करोड़ का बजट जारी किया है। ऐसे में बाल गोपाल योजना के तहत मिलने वाला दूध मिल्क पाउडर पर हर दिन बच्चों को पीने को मिलेगा। इससे प्रदेश के 69 लाख से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।