5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल गठन को लेकर द्वितीय चरण के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

2765 में से 2510 मतदाताओं ने मतदान

2 min read
Google source verification
नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल गठन को लेकर द्वितीय चरण के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल गठन को लेकर द्वितीय चरण के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

बालोतरा.
जैन तीर्थ नाकोड़ा में बुधवार को नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल गठन को लेकर द्वितीय चरण के चुनाव हुए। द्वितीय चरण में 2765 में से 2510 मतदाताओं ने मतदान किया।

चुनाव अधिकारी रिखबदास बोथरा की मौजूदगी में नाकोड़ा ट्रस्ट के गठन के लिए बुधवार को द्वितीय चरण में ट्रस्टियों के चयन को लेकर चुनाव हुए। मुख्य चुनाव नियंत्रण गौतम सेठिया, चुनाव पर्यवेक्षक गौतम भंसाली, जसराज बोहरा, महावीर प्रसाद जैन, सुरेन्द्र कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बालोतरा शहर के तीन ट्रस्टियों के चुनाव के लिए मैदान में खड़े 8 प्रत्याशियों के लिए 1358 में से 1248 मतदाताओं नेे, सिंवाची पैंतीसी के दो ट्रस्टियों के लिए मैदान में खड़े 4 उम्मीदवारों के लिए 443 से 410 मतदाताओं ने, सिंवाची सत्ताईसी के एक ट्रस्टी पद के लिए खड़े दो उम्मीदवारों के लिए 207 में से 180 मतदाताओं ने, पचपदरा के सात गांव के एक ट्रस्टी पद के लिए खड़े दो उम्मीदवारों के लिए 317 में से 298 मतदाताओं ने, मालाणी के 12 गांवों जसोल क्षेत्र के एक ट्रस्टी पद के लिए खड़े 3 उम्मीदवारों के लिए 440 मेें से 374 मतदाताओं ने मतदान किया। शाम पांच बजे तक चले मतदान में ट्रस्ट अध्यक्ष अमृत जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा, कोषाध्यक्ष गणपत चन्द्र पटवारी, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष, प्रकाश वडेरा, चंपालाल पारख, सीईटीपी बालोतरा अध्यक्ष सुभाष मेहता, पूर्व अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, भाजपा बालोतरा नगर अध्यक्ष पी राजेश जैन, ओसवाल समाज पचपदरा अध्यक्ष अरविंद मदाणी,मीठालाल मधुर, पचपदरा जैन नवयुवक मण्डल पूर्व अध्यक्ष उत्तम एन कांकरिया, महेन्द्र टाईगर सिवाना, माणक चौपड़ा, नरेश भण्डारी, गौतम चौपड़ा, भंवर भंसाली जसोल, डूंगरचंद सालेचा, तेरापंथ युवक परिषद पचपदरा अध्यक्ष हीरालाल कांकरिया, गौतम छाजेड़, गौतम चौपड़ा, गणपतराज मेहता समदड़ी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे। तृतीय चरण के चुनाव 2 सितम्बर को होंगे।
गौरतलब है कि नाकोड़ा ट्रस्ट के चुनाव का लेकर प्रथम चरण का मतदान पूर्व में हो चुका है, जिसमें जालोर व जोधपुर जिले के ट्रस्ट सदस्यों को लेकर मतदान किया गया।