Rajasthan News: राजस्थान के गांवों में स्थित खेतों में जगह-जगह ड्रोन बुवाई के लिए बीज का छिड़काव और बढ़ोतरी के लिए खाद व रोग नियंत्रण के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते हुए दिखाई दें तो आश्चर्य नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने खेती सुगम करने, किसानों के श्रम, कीमती समय बचाने व युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ड्रोन प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में 1000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।