दूसरी ओर राजस्व विभाग के जानकारों के अनुसार सरकार की ओर से लागू किए गए नए सॉफ्टवेयर में ऑटो जमाबंदी में म्यूटेशन दर्ज होने के संबंध में कुछ बातों को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। साथ ही अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, कि आखिर वाद-विवाद वाली जमीन के खातेदारों की रजिस्ट्री होने के बाद जब उनका भी ऑटो म्यूटेशन दर्ज हो जाएगा, तो फिर इसका विवाद सामने आने पर इस समस्या का समाधान कैसे हो पाएगा?