9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, दिनभर रही भीड़

दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Aug 2018, 2:12 AM IST

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, दिनभर रही भीड़

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, दिनभर रही भीड़

बालोतरा.
शहर व क्षेत्र में श्रावण मास का अंतिम सोमवार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। एेसे में वहां मेला सा माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल,दूध व बिल्प पत्र चढ़ा कर अभिषेक पूजन किया। परिवार में खुशहाली व क्षेत्र में अच्छी जमाने की कामना की। नगर के रामेश्वर महादेव, जबरेश्वर महादेव, आकड़ेश्वर महादेव, बांटेश्वर महादेव, श्रमिकेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, पीपलेश्वर महादेव, सुखेश्वर महादेव, नीलकण्ठ महादेव आदि शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बिठूजा महादेव, मलवा महादेव, खेड़ पंचमुखी महादेव, चिरढाणी महादेव पचपदरा, पीपलेश्वर महादेव बुड़ीवाड़ा आदि शिवालयों में भी भक्तों की रेलमपेल रही। बिठूजाधाम के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष भैरूलाल डागा, पारसमल, नेतराम पालीवाल ने अभिषेक पूजन किया। गोपड़ी आकड़ेश्वर महादेव मंदिर में 21 किलो दूध से श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया।

मायलावास. भबुतेश्वर महादेव मंदिर,, पहाड़ेश्वर महादेव मंदिर, खाड़ेश्वर महादेव, गोरेश्वर महादेव, मन्दिर, झरनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही।
सिवाना. क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव गुड़ानाल, सुखलेश्वर महादेव गोलिया, भिड़भजन महादेव मन्दिर देवन्दी, अट्र्ठेश्वर महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जल, दूध व बिल्प पत्र चढ़ा कर अभिषेक पूजन किया। आरती उतार व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। हल्देश्वर तीर्थ पर हजारों जने दर्शन को उमड़े। इस अवसर पर मेला सा माहौल नजर आया। निप्र.

सामुजा मेले में उमड़े श्रद्धालु

समदड़ी पत्रिका
सामुजा गांव स्थित समुजेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को वार्षिक लोक मेला लगा। इसमें आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने भाग लिया। मंदिर में दर्शन-पूजन कर खुशहाली व क्षेत्र में अच्छे जमाने की कामना की।

मेलार्थियों ने हाट बाजार में खरीदारी करने के साथ मिठाई, आईसक्रीम खाने का आनंद उठाया। इस मौके पर सरपंच देवकिशन श्रीमाली, उपसरपंच सायरीदेवी, पंचायत समिति सदस्य गणपतराम, हिम्मताराम, नारायणराम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे। निसं.

बालोतरा. निम्बेश्वर हाथीबंध महादेव मठ जेठंतरी खारवा में सोमवार को महंत भुवनेश्वरपुरी के सान्निध्य में अभिषेक पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में देव प्रतिमाओं व समाधियों का पूजन किया। पूर्व रात्रि में आयोजित जागरण में भजन गायक रामलाल माली,हर्ष माली,राजू सुथार ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। उजेठंतरी आकडिय़ा महादेव मंदिर में पुजारी सोमगिरी ने सोमवार को अभिषेक पूजन किया।