शहर व क्षेत्र में सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बालोतरा के कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा व निष्ठा के साथ मनाई गई। पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मदन प्रजापत ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वपनदृष्टा थे। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। देश में संचार क्रांति का सूत्रपात किया। ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुन्दिया ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतीराज संस्थाओं व नगरीय निकायों को मजबूत किया। गांधी विचार मंच के अल्ताफ अहमद ,पेंशनर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जैसल सिंह खारवाल, प्रवीण भंसाली ने कहा कि राजीव गांधी संचार व कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। सही अर्थों में वे सच्चे विकास पुरुष थे। उपसभापति राधेश्याम माली, जिला परिषद सदस्य ओम भाटिया, पंचायत समिति सदस्य सरवन पटेल, गौतम माली, इंटक महिला अध्यक्ष ममता दवेे सेवादल अध्यक्ष अमराराम माली, पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल भाटी, मंगलाराम, पार्षद हनुमान मेघवाल, चंपालाल माली,पूर्व अध्यक्ष शारदा चौधरी आदि ने दो मिनट का मौन रख राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव ऊमरलाई में आयोजित कार्यक्रम में रमेश गोदारा,भारमलराम, बुधाराम, कालुराम, मंगलाराम आदि ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा उनके कार्यों का स्मरण किया।