
Online registration for purchase at support price
बाड़मेर. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफ ली की सरकारी खरीद के लिए 31 अक्टूबर तक 3 लाख 56 हजार 665 किसानों ने पंजीयन करवाया है।
राजफैड की ओर से रेण्डम जांच के दौरान यह तथ्य ध्यान में आया है कि कई किसानों द्वारा मूल खसरा गिरदावरी की प्रति पी 35 अपलोड नहीं की गई है। किसान पी 35 गिरदावरी के साथ उस पर अंकित क्रमांक एवं दिनांक को भी अपलोड करें ताकि पंजीयन मान्य हो तथा खरीद भी संभव हो सके।
राजफैड प्रबन्ध निदेशक डॉ.वीना प्रधान के मुताबिक़ पंजीयन की प्रकिया लगातार जारी है।
किसानों की ओर से ऑनलाइन पंजीयन की रेण्डम जांच के दौरान प्रारम्भ के तीन जिलों सवाईमाधोपुर, जैसलमेर एवं नागौर में यह पाया गया कि इन जिलों में एक मोबाइल नम्बर पर चार या अधिक किसानों के नाम पंजीकृत हुए हैं। इनमें जैसलमेर में 257, सवाईमाधोपुर में 649 तथा नागौर जिले में 733 मोबाइल नम्बर से चार या अधिक किसानों ने पंजीकरण किया है।
वास्तविक पंजीयन की होगी जांच
प्रबन्ध निदेशक के अनुसार एक ही मोबाइल नम्बर से चार एवं अधिक किसानों के पंजीयन से वास्तविक किसान का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए इसकी विस्तृत जांच सबंधित जिला कलक्टर की ओर से करवाई जा रही है।
जांच होने तक इन पंजीयन पर खरीद आस्थगित रखी गई है। यदि ऐसे पंजीकृत व्यक्तियों से खरीद कर भी ली गई है तो उनका भुगतान भी जांच होने तक आस्थगित रखा जाएगा।
ये भी पढ़े...
दीपावली पर जरूरतमंदों को बांटेंगे खुशियां
बाड़मेर. गोस्वामी युवा फोर्स के कार्यकर्ताओं की ओर से 5 नवम्बर को महंत खुशालगिरी महाराज के सानिध्य में जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, नए कपड़े, कंबल व अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। गोस्वामी समाज अध्यक्ष खेतगिरी व कार्यकारिणी सदस्य अशोक भारती ने इस पहल की सराहना की।
पहल का नेतृत्व गोस्वामी अजय नाथ व गोस्वामी श्याम पुरी ने किया। इस मौके पर हितेश नाथ, नरपत परेऊ, महेश पुरी कानोड़, गोस्वामी प्रभु भारती, नरेंद्र पर्वत आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार असहाय आश्रय समूह के कार्यकर्ताओं की बैठक आदर्श स्टेडियम में हुई। समूह के ओम मूंढ ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि रविवार को जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, कम्बल, गरीब बच्चों को शिक्षा से जोडऩा आदि कार्य किए जाएंगे।

Published on:
03 Nov 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
