परिजनों ने बताया कि दीपक पुत्र धर्मवीर चूरू जिले का रहने वाला था। उसके दादा- नाना सहित परिवार में पुत्र एक दीपक ही था। दुर्घटना में परिवार का चिराग बुझ गया।दीपक तीन बहनों का एक ही भाई था। वह पाटोदी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डऊकिया तला में अध्यापिका पद पर कार्यरत बहन सरोज स्वामी से शाम को मंदिर जाने की बात कह कर गया था, मगर वापस पाटोदी नहीं पहुंच सका।