आईजी घुमरिया ने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी पहन रखी है, इसलिए वर्दी में किसी भी तरह की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले डेढ़ वर्ष में बदलाव हुआ है। इसका विशेष ध्यान रखें। नौकरी बड़ी मुश्किल से मिलती है। ईमानदारी से काम करना सीखो। अच्छा काम कर बाड़मेर पुलिस का नाम रोशन करो। इस मौके पर एसपी डॉ.गगनदीप सिंगला, एएसपी कैलाशदान रतनु, रामेश्वरलाल मेघवाल, डिप्टी सुभाषचन्द्र, सुरेन्द्रकुमार प्रजापत सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।