दूसरी खिड़की जरूरी, मिलेगी अच्छी सुविधा- बालोतरा की आबादी 85 हजार से अधिक हैं। जसोल,पचपदरा, पाटोदी जैसे बड़े कस्बे व दर्जनों गांव इससे जुड़े हुए हैं। कार्यालय, रोजगार , पारिवारिक, धार्मिक आदि कार्यों तो त्योहार, विवाह आयोजनों में शामिल होने को लेकर बड़ी संख्या में शहर व क्षेत्र के लोगों का अन्य शहरों व प्रदेशों के लिए आना-जाना रहता है। इस पर आरक्षित टिकिट खिड़की खुलने के साथ ही यहां कतार लगनी शुरू होती है। इस पर लंबे समय से रेलवे स्टेशन बालोतरा पर दूसरी आरक्षित टिकट खिड़की की जरूरत महसूस की जा रही है। लोग कई बार रेल उच्चाधिकारियों से मांग भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।