16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतिभा का किया ग्रामीणों ने सम्मान

असाड़ा में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
2 min read
Google source verification
प्रतिभा का किया ग्रामीणों ने सम्मान

प्रतिभा का किया ग्रामीणों ने सम्मान

-
बालोतरा.

प्रतिभाएं परिचय की मोहताज नहीं होती है। मेहनत कर गांव व प्रदेश का नाम रोशन करें। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने रविवार को गांव असाड़ा के तेरापंथ भवन में गांव की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में यह बात कही।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि प्रतिभाओंं का बहुमान करना, अच्छा कार्य हैं। इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। क्षेत्र की कई प्रतिभाओं ने मेहनत से देश, प्रदेश में गांव का नाम रोशन किया है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को इन पर गर्व है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवचयनित न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल सिंघवी का बहुमान किया। इस अवसर पर सिंवाची-मालाणी जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा, सरपंच कमलेश पटेल, पंचायत समिति सदस्य देवाराम चौधरी, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, विक्रमसिंह, संमदरसिंह, चंपालाल बालड़, लालसिंह सिसोदिया असाड़ा, गणपतसिंह महेचा आदि ने मजिस्टे्रट अनिल सिंघवी को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिन सेवा समिति अध्यक्ष सुखराज सिंघवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, तिलोकचंद भंसाली, खीमसिंह राजपुरोहित, शंकरलाल छाजेड़, प्रवीण भंसाली, गडूकाराम देवासी, भैरूसिंह राजपुरोहित, हरकचंद संकलेचा, फौजू खां, जफर खां उपस्थित थे। संचालन रमेश भंसाली व मनीष सिंघवी ने आभार ज्ञापित किया।

कुशलता से कार्य कर देश व समाज का नाम रोशन करें

- मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित
कल्याणपुर.

कल्याणपुर के आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार को मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित हुआ।
थानाधिकारी सरोज चौधरी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सशक्त होकर समाज में कार्य कर रही हंै। कुशलता से कार्य कर देश व समाज का नाम रोशन कर रही है। सशक्त नारी ही समाज का आधार है। बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देवें। मुख्य वक्ता मिश्रीलाल प्रजापति कहा आज के सामाजिक परिवेश में मातृ भाषा में शिक्षण आवश्यक है। इससे बालक-बालिका परिवार व समाज से जुड़े रहेंगे। मां बालक की प्रथम गुरु होती है, इस पर उसका दायित्व होता है कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देेंं। इस अवसर पर सरपंच राधा देवी कुआं, दौलाराम कुआं, समिति व्यवस्थापक जुगराज सुथार, लालचंद पालीवाल, नखताराम सुथार मौजूद थे। कौशल्या राठौड़ ने आभार ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग