
जागरूक होकर योजनाओं का उठाएं लाभ
पाटोदी. पंचायत समिति पाटोदी मुख्यालय पर गुरुवार को ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पाटोदी भाजपा मंडल महामंत्री बाबूलाल चान्दोरा ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कृृत संकल्पित है। ऋण माफी योजना से लाखों किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष नखतसिंह कालेवा ने कहा कि किसानों के लिए 10 लाख रुपए की बीमा योजना प्रारंभ की गई है। विशिष्ट अतिथि औकातिया बेरा सरंपच कल्याणसिंह सिसोदिया ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर प्रभारी उम्मेदाराम कड़वासरा ने ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी। समिति व्यवस्थापक श्रवणसिंह भाटी ने बताया कि पाटोदी समिति के 762 सदस्यों का 123.46 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। इस दौरान जीएसएस अध्यक्ष घमडाराम मेघवाल, सांगरानाडी सरपंच मानाराम चान्दोरा, भगवानपुरा उपसरपंच भवानीसिंह जोधा, शौकीनशाह, पुरखाराम चान्देारा, आसूलाल आचार्य, मगाराम ढाका आदि मौजूद थे।
समदड़ी ञ्च पत्रिका. ग्राम सेवा सहकारी समिति कोटड़ी के तत्वावधान में गुरुवार को समिति परिसर में ऋ ण माफ ी शिविर आयोजित हुआ। इसमें बीस किसानों को ऋ ण माफ ी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम में उपप्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने की बात कही। सरपंच हीरालाल भील व ऋ ण प्रर्यवेक्षक मोहनलाल नामा ने योजनागत जानकारी दी । इस अवसर पर व्यवस्थापक मूलसिंह सोढ़ा, समिति उपाध्यक्ष सोहनपुरी, प्रकाश सैन, लालाराम, श्रवणपुरी गोस्वामी आदि मौजूद थे । नि.स.
कल्याणपुर पत्रिका. तिरसिंगड़ी सोढ़ा स्थित अम्बिका ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित हुआ।समिति व्यवस्थापक देवाराम पन्नु ने बताया कि समिति के 803 सदस्यों का 1 करोड़ 49 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। उप प्रधान करनाराम चौधरी ने कहा कि सरकार के ऋण माफ करने से किसानों को बड़ा सहारा मिलेगा। किसान जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। भाजपा मण्डल महामंत्री दौलाराम कुआं, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्रसिंह थोब ने किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ऋण पर्यवेक्षक जयदेवसिंह, समिति अध्यक्ष रूपसिंह राजुपरोहित ने किसानों को ऋण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मोहनसिंह राजपुरोहित, अराबा सरपंच नरपतसिंह, ब्लॉक किसान मोर्चा अध्यक्ष नरपतसिंह सोढ़ा, जेठूसिंह मौजूद थे।
Published on:
07 Jul 2018 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
