11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृक्ष धरती का शृंगार, करें पौधरोपण

सहकारिता दिवस पर पौधरोपण
2 min read
Google source verification
वृक्ष धरती का शृंगार, करें पौधरोपण

वृक्ष धरती का शृंगार, करें पौधरोपण

-

सिवाना.कस्बे के बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक , ग्राम सेवा सहकारी समिति सिवाना प्रांगण में सहकारिता दिवस पर पौधरोपण किया गया। बैंक प्रबंधक सोमदत्त व्यास ने वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने व उनकी नियमित रूप से देखभाल करने की अपील की। उपस्थित जनों ने पौधरोपण व संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर ऋण पर्यवेक्षक जेठाराम चौधरी, सिवाना सहकारी समिति व्यवस्थापक विशनसिंह राजपुरोहित, केवलराम आदि मौजूद थे। अरबन को ऑपरेटिव बैंक शाखा सिवाना प्रांगण में बैंक प्रबंधक उम्मेदराम बनिया व सदस्यों ने पौधरोपण किया। बनिया ने कहा कि वृक्ष जीवन के आधार है। ये हमें प्राण वायु देते हें। पौधे लगाएं व इनका संरक्षण करें। किसान नेता गंगासिह कांखी, लेखाकार बी. आई. भाटी, रामनिवास बोस, नरपतसिंह मवड़ी ने पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी। थापन ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रांगण में समाजसेवी छगनसिंह,व्यवस्थापक हनुमानसिंह ने पौधरोपण किया। रोजगार सहायक आमसिंह भायल व ग्रामीण मौजूद थे। निप्र
समदड़ी ञ्च पत्रिका. सहकारिता दिवस पर शनिवार को बैंक परिसर व सहकारी समितियों में पौधरोपण किया गया। कस्बे बैंक शाखा परिसर में उपसरपंच मोहनलाल गहलोत, शाखा प्रबन्ध पन्नालाल पंवार, ऋ ण पर्यवेक्षक मोहनलाल नामा ने नीम का पौधा लगाकर पौधरोपण की शुरुआत की। ग्राम सेवा सहकारी समिति में समिति अध्यक्ष मंगलाराम चौधरी, व्यवस्थापक प्रकाश सैन आदि ने पौधरोपण किया । ग्राम सेवा सहकारी समिति अर्थण्डी में व्यवस्थापक वागाराम नामा व ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। नि.स.

कल्याणपुर . सहकारिता दिवस पर शनिवार को कस्बे के दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर, ग्राम सेवा सहकारी समिति व सहकारी समितियों में पौधरोपण किया गया। व्यवस्थापक खीमाराम चौधरी ने पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि इसके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पौधे हमें प्राण वायु देते हंै। कृषि पर्यवेक्षक महेन्द्रकुमार सैनी, गंगावास व्यवस्थापक गोपाराम पालीवाल, बलाऊ जाटी व्यवस्थापक किशनसिंह राजपुरोहित, पदमसिंह धर्मसर, मंगलाराम, वोताराम मौजूद थे। बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक दीपेन्द्रसिंह, अर्जुनलाल जोशी, नेताराम,पेपसिंह, अनोपसिंह, जितेन्द्र पटेल ने पौधरोपण कर देखभाल करने की शपथ ली। बलाऊजाटी, गंगावास, कोरणा, मूल की ढ़ाणी, असराबा, ढ़ाणी सांखला, कांकराला,डोली कलां, अम्बिका ग्राम सेवा सहकारी समिति में भी पौधरोपण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग