
Photo - Patrika
Barmer News: खबर राजस्थान के बाड़मेर शहर से है। पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है उन पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक युवक का बंधक बनाया और उसे छोड़ने की एवज में फिरौती मांगी। बीस लाख की मांग पांच लाख तक पहुंची। लेकिन पुलिस को सूचना मिल गई और फिरौती की रकम मिलने से पहले ही पुलिस आ धमकी। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। मामला बेहद ही हैरान करने वाला है।
मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र सिंह और हुकमाराम नाम के दो लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि मामला 24 जून का है। देर रात हुकमाराम ने अपनी बेटी के फोन से नजदीक के गांव में रहने वाले सताराम नाम के युवक को मैसेज किया और लिखा कि वह मिलना चाहती है, घर में अकेली है। इस पर सताराम मिलने के लिए तैयार हो गया। लड़की के फोन से आए मैसेज में लिखा कि वह कमरे में इंतजार कर रही है। सताराम जल्दी से जल्दी उसके घर पहुंचा।
जैसे ही कमरे में घुसा वहां लड़की का पिता मौजूद था। साथ ही उसका भतीजा भी वहां पहले से ही तैयार था। दोनों ने मिलकर सताराम को बंधक बना लिया और नग्न कर उसके वीडियो बना लिए। इनको वायरल नहीं करने की एवज में फिरौती की मांग करने लगे। परिवार से बीस लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे। परिवार ने कहा कि इतना पैसा नहीं दे सकते तो पांच लाख रुपए देने की बात पर सहमती बनी।
इस बीच परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस ने सताराम को वहां से छुड़ाया। हांलाकि इस दौरान हुकमाराम और देवेन्द्र सिंह वहां से फरार हो गए। कल दोनों को अरेस्ट किया गया। दोनों से पूछताछ के दौरान घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हुकमाराम की बेटी और सताराम में क्या कोई पुराना कनेक्शन था…? फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
28 Jun 2025, 10:37 AM IST
Published on:
28 Jun 2025, 8:03 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.