8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की चाइनीज मांझे से गर्दन की नस कटी, मृत्यु

Barmer Tragic Horrific Accident : बाड़मेर में दर्दनाक हादसा हुआ। मोटरसाइकिल सवार की मांझे से गर्दन की नस कटी। जिस वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Nov 2023, 7:19 AM IST

sho_gangaram.jpg

SHO Gangaram

Rajasthan : बाड़मेर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा इतना मार्मिक था, जिसने भी सुना उफ्फ कर रह गया। बाड़मेर में एक युवक बाजार से घर लौट रहा था। साथ में उसकी पत्नी और सास भी बैठी हुईं थी। अचानक एक तेज धार के चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से गुजरा। धार इतनी तेज थी कि बाइक चल रहे युवक के गले की नसें कट गईं और खून बहने लगा। फिर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। और तीनों नीचे गिर गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत एक्शन किया। युवक को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी तरफ गंभीर रुप से घायल उसकी सास और पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना सोमवार शाम सवा छह बजे बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज की है। शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मांझे को बरामद किया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

चाइनीज मांझा से हुई दुर्घटना

बाड़मेर शहर कोतवाली थाना के SHO गंगाराम खावा ने बताया मृतक युवक धोरीमन्ना गौड़ा गांव हाल रामनगर बाड़मेर निवासी पाबूराम प्रजापत (38 वर्ष) पुत्र नगाराम सोमवार को स्टेशन रोड मार्केट अपनी पत्नी काली देवी और सास मांडू देवी को लेने के लिए गया था। वहां से दोनों को लेकर बाइक से नेहरू नगर ओवरब्रिज से घर की तरफ जा रहा था। ओवरब्रिज पर अचानक उसकी गर्दन में पतंग का चाइनीज मांझा आकर फंस गया। तीनों ही बाइक से नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़ें - Bharatpur Murder : भरतपुर के बयाना में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, सतीश पूनिया ने सीएम गहलोत को आड़े हाथों लिया

आगे की कार्रवाई की जारी - SHO

बाड़मेर थाना प्रभारी गंगाराम ने आगे कहा, मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति की चाइनीज़ मांझे से गर्दन की नस कट गई। उन्हें अस्पताल से जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक पाबूराम सब्जी बेचता था

जानकारी के मुताबिक मृतक पाबूराम शहर में सब्जी बेचने का काम करता था। पाबूराम के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : सिरोही में कोयला लदा ट्रेलर सामने से आ रहे ट्रेलर में जा घुसा, चालक और खलासी जिंदा जले