8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur Murder : भरतपुर के बयाना में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, सतीश पूनिया ने सीएम गहलोत को आड़े हाथों लिया

Bharatpur Bayana Tragic Murder : भरतपुर के बयाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसमें दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। इस मामले में सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Oct 2023, 1:36 PM IST

bharatpur_murder.jpg

Satish Poonia - Bharatpur Murde

Bharatpur Murder : भरतपुर के बयाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसमें दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। यह दिल दहलाने वाली घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक ने बेहद बेरहमी से एक युवक को कुचल दिया है। दंबग मौके से भाग गए हैं। इस मामले में सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा। कहा - भरतपुर की घटना पर भाजपा नेता सतीश पूनिया का कहना है, सीएम पद की चिंता ने सीएम अशोक गहलोत को इतना डरा दिया है और सशंकित कर दिया है कि वह राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना भूल गए और यही कारण है कि ऐसी घटनाएं प्रदेश में बढ़ रही हैं। इसके लिए अशोक गहलोत को 'जनता की अदालत' में सजा मिलनी चाहिए।



वीडियो के आधार पर हो रही है मुख्य आरोपी की पहचान

इस हत्या की सूचना के बाद जिले के कलेक्टर व एसपी मौके के लिए रवाना हो गए। यह मामला बयाना के सदर थाना इलाके के अड्डा गांव का है। गांव के बहादुर व अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। आज विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस झगड़े में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान की जा रही है।

एक युवक की मौत हो गई - एएसपी बयाना

एएसपी बयाना, जिला भरतपुर ने बताया कि हमें गांव अड्डा में गुर्जर समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इस मारपीट के दौरान एक शख्स चलते ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। इस घटना में अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पहले इन दोनों गुटों में झड़प हुई थी।