8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Alert : फिर आ रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, शुरू होगा बारिश का दौर, बड़ी भविष्यवाणी जारी

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में मौसम दो दिन में फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 25 Feb 2024, 1:10 PM IST

rajasthan_weather_alert.jpg

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में मौसम दो दिन में फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार 27 फरवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। वहीं एक मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग और 2 मार्च को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में बारिश होने की संभावना है।

बाड़मेर में भी बदला मौसम

वहीं बाड़मेर में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद फिर से ठंडी हवा चल रही है। इसके चलते रात के पारे में बड़ी गिरावट आई है। वहीं दिन में भी सर्दी का असर देखा गया। कुछ समय से दिन में चल रहे पंखे बंद हो गए। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 12.4 व अधिकतम 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में कुछ दिनों से गर्मी का असर दिखाई देने लगा था, लेकिन गत तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज फिर से सर्द हो रहे है। रात में ठंडी हवा चलने लगी है। इसके कारण अब लोग लबादे ओढ़े दिख रहे हैं। वहीं सुबह व शाम को भी तेज सर्दी महसूस हो रही है।

बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 25 फरवरी से मौसम में बदलाव के संकेत दिए है। आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके बाद जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जना के साथ हल्की बरसात हो सकती है। इसके चलते दिन व रात के पारे में कमी आएगी। मौसम बदलने के बाद रात का तापमान शनिवार को सामान्य से 2 डिग्री की कम रहा। पिछले पांच दिनों में रात के पारे में करीब 6 डिग्री से अधिक की कमी आई है। करीब 19 डिग्री तक चढ़ा रात के पारे को सर्द हवा ने गिरा दिया और अब करीब 12 डिग्री के आसपास चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Weather update: राजस्थान में 24 घंटे में होगी बारिश, एक मार्च तक बरसेंगे बादल

बाड़मेर में पारे की चाल
फरवरी- अधिकतम- न्यूनतम

24- 30.1- 12.4
23- 30.3- 13.1
22- 29.8- 15.0
21- 30.8- 18.3
20- 31.4- 18.8

यह भी पढ़ें- Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, 26-27 फरवरी को होगी बारिश