
ramajaan From today's Thar Express will come tomorrow
बाड़मेर.भारत और पाकिस्तान के बीच 2006 में शुरू हुई दोस्ती की रेल थार एक्सप्रेस रमजान की शुरुआत पर फिर सौहार्द की मिसाल बनेगी। इसके यात्री सहरी पाकिस्तान (खोखरापार) में करने के बाद रोजा इफ्तार के वक्त भारत(मुनाबाव) में होंगे। थार से करीब 350 यात्री भारत-पाकिस्तान की यात्रा करते हैं। इसमें से 100 से अधिक रोजेदार होते हैं।
भारत पाकिस्तान के बीच चल रही थार एक्सप्रेस शुक्रवार की रात को कराची से रवान होती है। शनिवार की सुबह पाकिस्तान के जीरो लाइन रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है और यहां से जांच के बाद शाम के वक्त मुनाबाव में होती है। एेसे में यह सुखद संयोग है कि रोजेदारों की सहरी पाकिस्तान और इफ्तार हिन्दुस्तान में हो रहा है।
मुनाबाव स्टेशन पर सुविधाएं
पाकिस्तान के जीरो लाइन रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नाममात्र हैं। वैसे भी रोजेदारों के इस वक्त रोजा होने से उनको जरूरत कम रहती है लेकिन यहां केवल टीन के चद्दर व कुछ पंखे होने से रोजेदार गर्मी से परेशान रहते हैं। मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर कैंटीन की सुविधा है और यहां रमजान को देखते हुए पानी, खजूर व रोजदारों की मांग के अनुरूप इंतजाम किए गए हैं।
नमाज अदा करते हैं रोजेदार
हिन्दुस्तान पहुंचते ही इफ्तार का वक्त होने से जांच के दौरान ही रेलवे स्टेशन पर ही रोजेदार नमाज अदा करते हैं। यहां वातानुकूलित प्लेटफार्म होने से रोजेदारों को राहत भी मिलती है।
Published on:
18 May 2018 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
