रविंद्र सिंह भाटी ने कुछ दिन पहले राजस्थान के बजट में शिव क्षेत्र पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मेरे विधानसभा की जनता ही मुझसे सवाल कर रही है कि बजट में शिव का नाम क्यों नहीं आया? मैंने कहा शायद, लोकसभा चुनाव लड़ा हूं, इसकी नाराजगी की वजह से नाम नहीं आया। मेरे एमपी का चुनाव लड़ने से अगर किसी को कोई नाराजगी है, तो हमें बताएं। हमारे लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा है? मैंने तमाम मांगें रखी।'